MP Election Vote Counting: नवनिर्वाचित सदस्यों की अगवानी उत्साह से की जाए

भोपाल। मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि 16वीं विधान सभा के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। 3 दिसम्बंर को निर्वाचन परिणाम के बाद विधान सभा का गठन होगा। नवगठित विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की अगवानी विधान सभा सचिवालय में पूर्ण उत्साह एवं सम्मान के साथ की जाएगी। प्रमुख सचिव सिंह ने यह बात विधान सभा में शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विधानसभा की गरिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे सचिवालय का विशिष्ट स्थान है, जिसकी गरिमा हम सभी को अपने कार्य व्यवहार से बनाए रखनी है।
सुविधाओं की जानकारी दी
निर्वाचन बाद इस सचिवालय में आने वाले सभी सदस्यों के साथ सम्मान एवं शालीनता का व्यवहार करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। प्रमुख सचिव ने अवगत कराया कि नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के लिए विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक 2 में स्वागत कक्ष 5 दिसंबर से शुरू किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रमाण-पत्रों की जांच करने के साथ उन्हें परिचय-पत्र एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
वन्देमातरम गायन के बाद उद्बोधन
विधायक विश्राम गृह में व्यवस्था रहेगी। इस कार्य के लिए सभी संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण तैयारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश प्रमुख सचिव ने वन्देमातरम गायन के बाद उद्बोधन में दिया।
वल्लभ भवन में महीने के पहले दिन हुआ राष्ट्रगीत वंदे मातरम
करीब दो महीने बाद मंत्रालय की रौनक एक बार फिर से लौटने लगी है। शुक्रवार को महीने के पहली तारीख को मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया। पहले यह कार्यक्रम वल्लभ पार्क में होता था, किंतु शुक्रवार को वर्षा होने के कारण मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक एक के कक्ष क्रमांक 506 में हुआ। वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, एसएन मिश्रा, अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, सुखवीर सिंह एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS