MP ELECTION VOTING : मतदान के बीच हो रहे हमले, पुलिस काे करना पड़ा लाठीचार्ज

MP ELECTION VOTING : मतदान के बीच हो रहे हमले, पुलिस काे करना पड़ा लाठीचार्ज
X
MP ELECTION VOTING : इंदौर। जिले की विधानसभा चुनाव के बीच हो रहे मतदान के दौरन विधानसभा क्रमांक चार में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

MP ELECTION VOTING : इंदौर। जिले की विधानसभा चुनाव (Election) के बीच हो रहे मतदान (Voting) के दौरन विधानसभा क्रमांक चार (Number 4) में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिससे यहां पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति काे काबू करने के लिए पुलिस काे उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा है।

पुलिस की सक्रियता के चलते मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बताया जा रहा है कि महू विधानसभा में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई है। इसके साथ ही प्रदेश भर के अलग अलग क्षेत्रों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

लग रहा आरोप

इंदौर जिले की सिंधी कॉलोनी में भाजपा विधायक मालिनी गॉड के बेटे एकलव्य सिंह और उसके साथियों पर चाकुओं से और डंडों से कांग्रेसियों पर हमला करने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना का सीसी फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है। इस घटना की शिकायत मिलने पर प्रशासन जांच का आश्वासन भी दिया गया है।

इंदौर के अलावा छतरपुर जिले के राजनगर में हुए एक विवाद के चलते एक व्यक्ति की मौत की घटना भी सामने आ रही है। जिस पर कांग्रेस नेता ने एक नेता पर गाड़ी से कुचलने के आरोप लगाया है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया का वाहन और शराब के नशे में धुत एक शख्स का वाहन आपस मे टकराने से यह घअना हुई है। जानकारी यह भी मिल रही है कि राजगढ़ में एक मतदान केंद्र पर तलवारें चली हैं। जिससे वहां पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां पर मतदान प्रक्रिया चल रही है। शिकायतों के आधार पर आपराधिक कृत्य करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।


Tags

Next Story