MP ELECTION VOTING : राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी मतदान के आरोप

MP ELECTION VOTING : राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी मतदान के आरोप
X
MP ELECTION VOTING : भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को हो रहे मतदान के बीच जहां ईवीएम मशाीनों में तकनीकी खराबी आ गई इस समस्या से मतदाओं को थोड़ी असुविधायें हुईं।

MP ELECTION VOTING : भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को हो रहे मतदान (Voting) के बीच जहां ईवीएम (EVM) मशाीनों में तकनीकी खराबी (Technical Issue) आ गई इस समस्या (Problem) से मतदाओं (Voters) को थोड़ी असुविधायें हुईं। तो वहीं फर्जी मतदान की शिकायतों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं।

शहर के गोविंदपुरा विधानसभा में एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने की खबरें सामने आई हैं। भिडे कार्यकर्ताओं को मौजूदा लोगों ने समझाईश देकर मामले को शांत कराया। आरोप है कि यह कार्यकर्ता एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने को लेकर आपसी विवाद कर बैठे थे।

इन क्षेत्रों में हंगामा

बताया जा रहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर के पोलिंग बूथ क्रमांक 192, 193 भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जिससे कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता के हाथों और पैरों में चोटें आईं। इसके साथ ही हुजूर विधानसभा के बैरागढ़ में गणेश विद्या मंदिर पोलिंग क्रमांक 68 में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फर्जी मतदान होने की शिकायत की। जिससे देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बैरागढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशी ने तत्काल ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं पिपलाली में एक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को हो रही दिक्कतों को लेकर भी शिकायतें की गईं। इस पोलिंग बूथ बुजुर्गों और दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था न होने से शिकायतें की गईं। जानकारी यह भी सामने आई है कि भोपाल में कुछ पोलिंग बूथों पर करीब 10 की संख्या में EVM मशीनों में तकनीकी खराब आ गई। जिसे जल्द ही बदलकर नई EVM की व्यवस्था की गई। जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।



Tags

Next Story