MP ELECTION2023: बसपा को क्यों उम्मीद है की वो 3 गुना ज्यादा सीटें जीतेगी, क्या होगा इस बार, यहां जानें

MP ELECTION2023: बसपा को क्यों उम्मीद है की वो 3 गुना ज्यादा सीटें जीतेगी, क्या होगा इस बार, यहां जानें
X
MP ELECTION2023: 2018 के चुनाव में बसपा के दो विधायक चुने गए थे। भिंड से संजीव कुशवाह और पथरिया से राम बाई परिहार। राम बाई परिहार का टिकट लगभग तय माना था। संजीव कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन वहां टिकट नहीं मिलने से फिर बसपा में आए और पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी की जगह प्रत्याशी बना दिया।

MP ELECTION2023: भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा की तरह जो पार्टी ज्यादा विधायक आने की उम्मीद कर रही है वह है बसपा। बसपा ने इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा इसलिए पार्टी पिछले चुनाव से तीन गुना सीटों पर जीत की उम्मीद कर रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा बसपा की निगाहें विंध्य पर है। पार्टी को उम्मीद है कि कांग्रेस और भाजपा की सीटें बराबर होने की स्थिति में बसपा के समर्थन की जरूरत हो सकती है।

पार्टी की निगाहें विंध्य पर भी

2018 के चुनाव में बसपा के दो विधायक चुने गए थे। भिंड से संजीव कुशवाह और पथरिया से राम बाई परिहार। राम बाई परिहार का टिकट लगभग तय माना था। संजीव कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन वहां टिकट नहीं मिलने से फिर बसपा में आए और पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी की जगह प्रत्याशी बना दिया। भिंड में पिछली बार की तरह ही 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। पथरिया में 78 फीसदी मतदान हुआ है। पार्टी के कार्यालय मंत्री सीएल गौतम का मानना है कि बसपा को मुरैना, सतना, नागौद, चित्रकूट, रैगांव, त्योंथर, सबलगढ़ और सुमावली में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Tags

Next Story