MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी पहुंचे मैहर, स्वागत में उतरा जन सैलाब, भाजपा से इस्तीफा देने के बाद, बीजेपी को बोली ये बात

MP Election 2023: मैहर। चार साल तक भाजपा के बागी विधायक कहे जाते रहे नारायण त्रिपाठी मंगलवार को समर्थकों के बड़े काफिले के साथ मैहर पहुंचे। उनका जनता ने जगह- जगह स्वागत किया। उन्होंने मैहर में पैदल भ्रमण किया और सभा में लोगों को सम्बोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा के लिए दल नहीं दिल की जरूरत होती है, वे सेवक हैं और आगे भी सेवा करते रहेंगे।
दरअसल आज काफी महीनों के बाद मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी कर्मभूमि मैहर हजारों लोगों के साथ एक बड़े काफिले के साथ पहुचे थे जहाँ पर शहर में आते ही पैदल यात्रा करते हुए घंटाघर चौरहे पहुंचे और शहर का भ्रमण किया है वही समर्थको ने घंटाघर में स्वागत के लिए हज़ारों की तादाद में समर्थको की भीड़ देखने को मिली।
जनता मुझे जिताएगीः नारायण त्रिपाठी
नारायण त्रिपाठी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वो जाती की राजनीति नही करते हैं मैहर के विकास के लिए अपने विधायक पद की बलि दे दीइसके साथ ही नारायण त्रिपाठी ने सभा मे बैठे समर्थको से 1 लाख वोट देने का संकल्प भी दोनो हाँथो को उठा कर दिलवाया ओर अब विन्ध्य प्रदेश बनाने का वादा पूरा करने आश्वासन मैहर की जनता से किया है।
हालांकि अभी ये साफ नंही हो सका कि वो किस दल से चुनाव लड़ेंगे पर उनके बयानों से साफ हो चुका है कि वो अब अपनी ही पर्टी विन्ध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ सकते। भाजपा से इस्तीफा दे चुके नारायण ने कहा कि उन्हें किसी दल ने नहीं बल्कि मैहर की जनता ने विधायक बनाया था। वे सेवक हैं और जनता की सेवा के लिए किसी दल की जरूरत नहीं होती।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS