MP : भाजपा सांसद की गाड़ी पर मटर फेंक कर कृषि कानून का विरोध, कम भाव से भी नाराज हैं किसान

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से खबर है कि कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर की चलती गाड़ी पर मटर की फली फेंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। यहां आक्रोशित किसान कृषि कानूनों का विरोध तो कर ही रहे हैं, मटर की कम कीमत मिलने से भी नाराज हैं।
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर आज जब रतलाम जिले में नल जल योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जो रहे थे, तभी सातरूण्डा चौराहे के पास सांसद का सामना किसानों से हो गया। किसानों के साथ कांग्रेस नेता किशन सिंगाड की मौजूदगी की भी खबर है। बताया जा रहा है कि किसानों ने पहले तो सांसद गुमान सिंह को काले झंडे दिखाए, उनकी गाड़ी जब नजदीक पहुंची तो आक्रोशित किसानों ने मटर की फली चलती गाड़ी पर फेंक कर कृषि कानूनों के प्रति विरोध व्यक्त किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS