MP : पिता को मुखाग्नि देते हुए चीख पड़ी बेटी, रोते हुए बोली - हैप्पी फादर्स डे पापा

MP : पिता को मुखाग्नि देते हुए चीख पड़ी बेटी, रोते हुए बोली - हैप्पी फादर्स डे पापा
X
जोबट नगर मे संभवतः यह पहली घटना है, जब बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी है। पढ़िए पूरी खबर-

अलीराजपुर। जोबट ब्लॉक के रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी और उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नरेंद्र कुमार त्रिवेदी का शनिवार देर शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से चारों और शोक छा गया। रविवार की सुबह सूर्य ग्रहण के पहले डोही नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को "फादर्स डे" है, ऐसे में पिता को मुखाग्नि बेटी अर्पिता त्रिवेदी ने दी। वह मुखाग्नि देते हुए भीगी आंखों से रोते हुए बोल रही थी "पापा हैप्पी फादर्स डे"। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित हर आँखें नम थीं। यह दृश्य हर देखकर हर किसी का मन दुखी हो रहा था।

आमतौर पर किसी की मौत होने पर उसको मुखाग्नि मृतक का बेटा, भाई, भतीजा, पति या पिता ही देता है। दूसरे लफ्जों में पुरुष वर्ग ही यह रस्म निभाता है। किंतु नरेंद्र त्रिवेदी की इकलौती बेटी ने फादर्स डे पर अपना फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी है, जो नगर में चर्चा का विषय है। उल्लेखनीय है कि जोबट नगर मे संभवतः यह पहली घटना है, जब बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी है।

देखिए वीडियो -



Tags

Next Story