MP : सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह के बंगले के पास हुई फायरिंग, 2 गिरफ्तार

MP : सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह के बंगले के पास हुई फायरिंग, 2 गिरफ्तार
X
सिंधिया समर्थक केबिनेट मंत्री के बंगले के पास गोलियां चली है। पढ़िए पूरी खबर-

सागर। बीती रात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले से 150 मीटर दूर 3 राऊंड गोली चली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि, यह घटना तब घटी जब मंत्री को छोड़कर कार गैरेज में पार्क करने के ले जाया जा रहा था, तब कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना गोपालगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच जब मंत्री की कार उन्हें छोड़कर वापस आ रही थी, तभी बंगले से कुछ दूर जाते ही गोलियां चलने की आवाज आई। सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 चले हुए कारतूस, 5 जिंदा कारतूस और एक कट्टा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों विवेक ठाकुर और गौरव चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक और आरोपी मूसा लिंकन फ़रार हो गया। मूसा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इस मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा न बताया कि इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत के गनमैन अरविंद पाल सिंह ने गोपालगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसमें धारा 308, 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि- हम लोग कार्यालय से घर लौट रहे थे तो 3-4 लोग कार की गेट खोलकर खड़े थे ड्राईवर द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्होंने गेट बंद कर लिया, मुझे घर पर छोड़कर कार जब गैरेज में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उन लोगों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tags

Next Story