MP G20 : मेहमानों के स्वागत को आतुर खजुराहो, विशेष तैयारियां जारी

MP G20 : मेहमानों के स्वागत को आतुर खजुराहो, विशेष तैयारियां जारी
X
MP G20 : खजुराहो। मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित 20 से 23 सितंबर के बीच जी-20 की चौथे इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की समिट का आयोजन होने जा रहा है।

MP G20 : खजुराहो। मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो (Khajuraho) के महाराजा छत्रसाल (Maha Raja Chhatrashall) कन्वेंशन सेंटर (Convention Centre) में प्रस्तावित 20 से 23 सितंबर के बीच जी-20 की चौथे इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (Group) की समिट का आयोजन (Organize) होने जा रहा है।

इस आयोजन से स्थानीय शहरवासी काफी उत्साहित हैं। सभी नागरिक अपने अपने घरों में भी जगमग रोशनी लगा रहे हैं। तो वहीं नगर के चौराहे भी रोशनी से चमक रहे हैं। खजुराहो में रात का नजारा किसी तारों से चमकते शहर से कम नहीं है।

कलेक्टर का आदेश

शहर की सभी सड़के भी रंगौली से सज रहीं है। जिले के सभी शासकीय भवनों एवं शहर के कोने कोने में कलरफुल पेंटिंग्स की जा रही है। सड़को के किनारे खडे खजूर और अन्य फलों के पेडों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।

खजुराहो की खूबसूरती की दास्तां यहां की स्वच्छता और सजावट बयां कर रहा है। जिससे यह शहर इतनी स्वच्छता में चार चांद लगा रहा है। कार्यक्रम को लेकर खजुराहो की सड़कों पर निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शहर से सटे तालाबों का अद्भुत सौंदर्य भी देखने को मिल रहा है। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जी-20 समिट की तैयारियों एवं शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष निर्देश अधिकारियोंं को जारी किए हैं।

Tags

Next Story