MP GOVERNMETN : सरकार का इकबाल विदा, निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

MP GOVERNMETN : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव (CS) इकबाल सिंह (Ikbal Singh Bansh) बैंस अपने पदभार (Duty) से मुक्त (Free) हो गये हैं। मुख्य सचिव को विदाई (Farewell) देने के लिए यादगार विदाई कार्यक्रम का आयोजन मंत्रालय में किया गया। जहां दिग्गज शासकीय अधिकारियों ने उन्हें विदाई देते हुए आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे इकबाल सिंह बैंस का जन्म 1962 में चण्डीगढ़ में हुआ। आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में 38 वर्ष से अधिक की सेवा उन्होंने पूरी की। वर्ष 1986 से सहायक कलेक्टर, खण्डवा के रूप में उन्होंने नौकरी की शुरूआत की थी। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और कांकेर में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।
बेहतर रहा पूरा सफर
कलेक्टर के रूप में इकबाल सिंह सीहोर, खण्डवा, गुना और भोपाल जिलों में पदस्थ रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों के सचिव के रूप में उन्होंने काम करने का अनुभव प्राप्त किया। कृषि, ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर, पर्यटन, विमानन, आवास एवं पर्यावरण, लोक सेवा प्रबंधन, आनन्द, संसदीय कार्य, उद्यानिकी, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सिंह ने अपनी सेवाएं दी।
भारत सरकार में संयुक्त सचिव भी इकबाल सिंह बैंस रहे। अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, ग्वालियर, महानिदेशक, प्रशासन अकादमी, महानिदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेस और महानिदेशक प्रशासन अकादमी भी रहे। 25 मार्च-2020 को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार बैंस ने सम्हाला। 3 वर्ष 8 माह से अधिक समय तक मुख्य सचिव के पद पर उन्होंने अपने पद का निर्वाहन भी किया। लोक सेवा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से उन्हें पुरूस्कार मिला। बैंस पिछले लगभग 7 वर्ष तक मुख्यमंत्री के सचिव / प्रमुख सचिव के पद पर भी बने रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS