आज मिल जाएगा मप्र हज कमेटी को नया अध्यक्ष

सदस्य चुनेंगे अध्यक्ष, कमेटी में भोपाल विधायक आरिफ मसूद शामिल
भोपाल। पांच साल बाद मप्र हज कमेटी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके पहले दो साल कोविड में भी हज कमेटी गठित नहीं की गई थी। हाल ही में राज्य सरकार ने एक दर्जन सदस्यों को नियुक्त किया था। जिसके बाद मंगलवार को मप्र हज कमेटी की पहली बैठक रखी गई है। जिसमें अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से चुनावी प्रोसेस शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। कमेटी के कुल 12 सदस्यों में भोपाल से विधायक आरिफ मसूद भी शामिल हैं। वे भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने उप संचालक डॉ. नीलेश देसाई को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। मीटिंग और चुनावी प्रक्रिया हज हाउस ग्राम सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन के पीछे एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस में होगी।
सरकार ने इन्हें बनाया सदस्य
सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी में सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद भी शामिल हैं। वे कांग्रेस के विधायक हैं। उनके अलावा इरशाद मेव रतलाम, बिलाल अली छतरपुर, इरफान खान ग्वालियर, काजी फुरकान भिंड, हैदरअली महूवाला इंदौर, मेहमूद खान कटनी, आमिर बक्श भोपाल, रफत वारसी श्योपुर, रोजेना कुरैशी जबलपुर, जम्मू बेग सिंगरौली और शबाना अंजुम सीहोर भी सदस्य बनाए गए हैं।
ये रहेगा चुनावी कार्यक्रम
सुबह 11 से 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र पेश
दोपहर 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच
दोपहर 12.30 बजे तक नाम वापसी
दोपहर 1 बजे तक वोटिंग
दोपहर 1 से 1.30 बजे तक काउंटिंग
दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS