MP Kuno National Park : नौरादेही में शिफ्ट होंगे चीते केंद्रीय एजेंसी ने दी सहमति

MP Kuno National Park :  नौरादेही में शिफ्ट होंगे चीते केंद्रीय एजेंसी ने दी सहमति
X
प्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील स्थित नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य-जीव संस्थान द्वारा अपने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद भविष्य में चीतों के लिए उपयुक्त क्षेत्र माना है।

भोपाल। प्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील स्थित नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य-जीव संस्थान द्वारा अपने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद भविष्य में चीतों के लिए उपयुक्त क्षेत्र माना है। इस संबंध में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर अवगत कराया है। यादव ने बताया है कि भविष्य में चीता एक्शन प्लान के तहत चीता को नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में रखा जा सकता है।

आभार व्यक्त किया था

लोक निर्माण मंत्री ने 23 जून को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश में रहली क्षेत्र के नौरादेही अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य को संयुक्त रूप से टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिए जाने पर आभार व्यक्त किया था। साथ ही नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिए चयनित किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर केन्द्रीय एजेंसियों ने नौरादेही अभयारण्य का अध्ययन कर सहमति प्रदान कर दी है।

Tags

Next Story