MP : सुशांत सिंह की तरह ख़ुदकुशी की बात कहकर फंदे से लटकी युवती, तफ्तीश में जुटी पुलिस

MP : सुशांत सिंह की तरह ख़ुदकुशी की बात कहकर फंदे से लटकी युवती, तफ्तीश में जुटी पुलिस
X
फ़िलहाल युवती द्वारा ख़ुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पढ़िए पूरी खबर-

सागर। जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने घर वालों से कहा था कि, वो बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेगी। फ़िलहाल युवती द्वारा ख़ुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला सागर ज़िले के खुरई के अब्दुल हमीद वार्ड का है, जहां 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद पता चला कि वो कुछ देर पहले ही बोली थी कि, सुशांत सिंह की तरह मैं भी मर जाऊंगी। मृतक युवती के भाई ने बताया कि, सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। कुछ घंटे बाद ही उसने अपनी बातों को हकीकत में बदल दिया। युवती का शव उसी की छत पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

मृतका के परिवार वालों का कहना है कि, वो उसके कहे इरादों के भांप नहीं पाए और तब तक वो सच्चाई समझ पाते युवती अपनी जान दे चुकी थी। इस मामले में मृतका के भाई ने ने पुलिस को बताया कि, फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही उसने अपनी भाभी से इस संबंध में कहा था।

इस संबंध में खुरई थाना प्रभारी एसआई सुरभि बिल्थरे ने बताया कि- 20 साल की युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। परिवार के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा बनाकर शव का सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है।'

Tags

Next Story