MP : माफिया जीतू सोनी का भाई गिरफ्तार, मानव तस्करी समेत दो मामलों में थी तलाश

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक लाख के इनामी माफिया जीतू सोनी के फरार भाई महेंद्र सोनी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र सोनी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। इसे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गुजरात में अमरेली से हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम इसकी आधिकारिक गिरफ्तारी दर्शाएगी।
इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महेंद्र सोनी और उसका भाई जीतू सोनी दोनों ही कई महीनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को जीतू सोनी की जानकारी भी मिल गई थी। वह मुंबई के एक पॉश इलाके में छुपा हुआ था, लेकिन भाई महेंद्र की गिरफ्तारी की भनक लगते ही जीतू उस जगह से भाग गया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
पुलिस को महेंद्र की मानव तस्करी समेत दो मामलों में तलाश थी। फिलहाल टीम उसे इंदौर ला रही है। हनी ट्रैप कांड का खुलासा होने के बाद जीतू सोनी पर पुलिस ने 56 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थी वहीं करीब 40 प्रकरणों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को भी अलग-अलग मामलो में आरोपी बनाया है। महेंद्र सोनी पर इंदौर के पलासिया थाने में धारा 370 के तहत एफआईआर दर्ज है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS