mp me e ba songs : एमपी में का "बा" नहीं अब एमपी में "ई- बा" आया सुर्खियों में, नेहा सिंह राठौर को मिल गया उनके ही अंदाज में जवाब

mp me e ba songs : एमपी में का बा नहीं अब एमपी में ई- बा आया सुर्खियों में, नेहा सिंह राठौर को मिल गया उनके ही अंदाज में जवाब
X
मध्यप्रदेश के पेशाबकांड और राजनीति मुद्दे पर लोकगायन से शिवराज सरकार पर तंज कसने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को अब प्रदेश भाजपा के युवा नेता ने लोकगायन के माध्यम से उन्हें जवाब दिया है। नेहा सिंह का नाम लेते हुए युवा भाजपा नेता ने एमपी में क्या-क्या है और सरकार की क्या-क्या उपलब्धियॉं है वह बताई है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पेशाबकांड (urine case) और राजनीति (politics) मुद्दे पर लोकगायन से शिवराज सरकार (shivraj government) पर तंज कसने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (neha rathore) को अब प्रदेश भाजपा (bjp) के युवा नेता ने लोकगायन के माध्यम से उन्हें जवाब दिया है। नेहा सिंह का नाम लेते हुए युवा भाजपा नेता ने एमपी में क्या-क्या है और सरकार की क्या-क्या उपलब्धियॉं है वह बताई है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने अपना एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह नेहा सिंह राठौर को उनकी लोकगायिकी के माध्यम से पूछे गये सवाल पर पूरा जवाब देते हुए भोजपुरी में ही प्रतिउत्तर देते हुए नजर आ रहे हैं।

लोक गायन में प्रति उत्तर

वहीं नेहा सिंह राठौर के लोकगायन को लेकर कांग्रेस जहां उन्हें मानी हुई लोकगायिका और उनकी प्रसिद्ध को लेकर प्रशंसा करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं भाजपा युवा नेता के लोकगायन के माध्यम से दिया गया प्रतिउत्तर अब भाजपा को और भी मजबूती देगा। जिससे कि प्रदेश की राजनीति में सवाल जवाब का दौर जारी रह सकता है।

बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने पेशाब कांड को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद उनके खिलाफ अलग अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद नेहा ने एमपी में का बा की थीम पर सरकार पर सवाल उठाये। नेहा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी अपनी आवाज बुलंद की। तो वहीं अब नेहा को उनके ही सवालों को कड़ी टक्क्रर देने के लिए भाजपा के युवा नेता ने बीड़ा उठाते हुए जवाब दिया है।

Tags

Next Story