MP: जबलपुर नगर निगम की पैरवी करेंगे ये लॉयर, अंशुमान सिंह बाहर

MP: जबलपुर नगर निगम की पैरवी करेंगे ये लॉयर, अंशुमान सिंह बाहर
X
आपको बता दें कि इन सभी को 15-15 हजार रूपये प्रति माह पारिश्रमिक दिया जायेगा। पढ़िए पूरी खबर -

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर ने हाईकोर्ट में पैरवी के लिए 19 वकीलों को नियुक्त किया है। इन वकीलों की नियुक्ति महाधिवक्ता द्वारा तय किये गए नामों के अनुसार की गयी है। इन वकीलों में भोपाल के भी एक वकील को नियुक्त किया गया है, जिनका नाम नितिन पंडित है।

जानकारी मिली है कि उस फेहरिश्त में जो बाकी 18 वकील हैं, उनमें जय शुक्ला, अर्पण जे पवार, जगतसिंह, सिद्धार्थ सतीश शर्मा, हरदीप सिंह रूपराह, सिद्धार्थ सुधीर शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, दीपक भाटिया, ऋत्विक पाराशर, अक्षत सहगल, रघुवंश कुमार चौबे, प्रदीप सिंह, पंकज राज अहिरवार, अमन पांडे, विकास पटेल, सुभाषचंद्र शुक्ला, नितिन चौकसे और विवेक सिंह हैं। आपको बता दें कि इन सभी को 15-15 हजार रूपये प्रति माह पारिश्रमिक दिया जायेगा।

हाईकोर्ट में पैरवी के लिए जो वकील नियुक्त हुए हैं, उनमें कई पुराने वकीलों को हटा दिया गया है। इनमें सबसे बडा़ नाम लॉयर अंशुमान सिंह का है, जो लंबे समय से नगर निगम के मामलों की हाईकोर्ट में वकालत करते रहे हैं।

अंशुमान सिंह वैसे तो भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के संबंधी हैं, लेकिन वे भाजपा के ही एक बड़े शक्ति केंद्र के निशाने पर आ गए थे, इसलिए उन्हें इस बार नगर निगम के वकीलों की सूची में शामिल नहीं किया गया।

Tags

Next Story