MP News : सीएम शिवराज ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, अब केंद्र के बराबर मिलेगा 42% महंगाई भत्ता

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 7.50 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों को शुक्रवार को खुशियों की सौगात दे दी। यह कर्मचारी काफी समय से केंद्र के समान मंहगाई भत्ता (डीए) देने की मांग सरकार से कर रहे थे। कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 फीसदी डीए जनवरी 2023 से ही देने का निर्णय लिया है। मंहगाई भत्ता जुलाई महीने के वेतन में जुड़कर मिलेगा, यह अगस्त महीने से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी माह से ही देंगे।
वित्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी
जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके प्रकरणों में महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। सभी शासकीय सेवकों को केंद्र सरकार के बराबर 42 फीसदी मंहगाई भत्त्ाा जनवरी 2023 से ही मिलने लगेगा। इस संबंध में वित्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस बढ़ोतरी में नियमित कर्मचारियों के साथ ही कार्यभारित, स्थाई कर्मी, शिक्षक संवर्ग समेत अन्य संवगो को भी लाभ मिलेगा।
2014 में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय वेतनमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। इस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उधर, इस घोषणा के बाद अर्धशासकीय व अन्य संवर्गो में भी आस जगी है कि उन्हें भी जल्दी ही बढ़ोतरी का लाभ मिलने लगेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS