MP NEWS : दूसरी बार तवा पुल निर्माण का भूमिपूजन, हाेगा फोरलेन

MP NEWS : नर्मदापुरम। प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Election) होने हैं ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले विधायकों (MLA) में श्रेय (Credit) लेने की होड़ लगी हुई है। माखननगर (Makhan Nagar) के बीच तवा नदी (Tava River) पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से नया पुल बनने वाला है जो की आगामी विधानसभा चुनाव में इतिहास बनेगा।
पुल के एक छोर पर नर्मदापुरम तो वहीं माखननगर की छोर पर सोहागपुर विधानसभा लगती है। नए पुल का भूमि पूजन सोमवार 2 अक्टूबर को सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह और सांसद उदय प्रताप सिंह ने किया था। तो वही तीन दिन बाद आज नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने दोबारा भूमि पूजन किया। जिले में पहली बार भाजपा के दो विधायक होने के बावजूद एक ब्रिज का दो बार भूमि पूजन हुआ।
क्षेत्रों को जोड़ता है
नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा की तकरीबन 150 करोड रुपए का यह पुल है 24 महीने इसकी डेट है और बरसात का समय जोड़कर 32 महीने में यह पूर्ण हो जाएगा। हमारा अनुमान है और ठेकेदार साहब कह रहे हैं कि 6 महीने पहले ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 60 फीट लंबा और 18 फीट चौड़ा यह फोरलेन ब्रिज बनेगा। और पुराने पुल से यह 6 मीटर दूर होगा। दूसरी बार भूमि पूजन के सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है ऐसा पहले भी हुआ है कहीं कोई विरोधाभास भी नहीं है क्योंकि यह पुल दोनों क्षेत्रों को जोड़ता है, दोनों तहसीलों को भी जोड़ता है, इस तरफ नर्मदापुरम है और उस तरफ बाबई है। तो दोनों जगह अलग-अलग भूमि पूजन हुए हैं तो कोई बड़ी बात नहीं।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने तो आधा ही बनाया था आधा पहले बनाया था और कई साल बाद आधा बाद में बनाया था तो उस हिसाब से भी ठीक है वहीं उन्होंने गुट बाजी के सवाल पर कहा कि पार्टी में सब एक है वह कांस्टेंसी अलग है वह तहसील अलग है यह कांस्टेंसी अलग है यह तहसील अलग है। कार्यक्रम में पहुंचे सेतु निर्माण के सब इंजीनियर महेश वर्मा से एक ही पुल के दो बार भूमि पूजन के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इस विषय में उन्हें जानकारी नहीं है मैं पहले उद्घाटन कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचा था। वही ब्रीज के भूमि पूजन कार्यक्रम में सेतु निर्माण विभाग के कोई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद नहीं रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS