MP News : भाजपा वोट का सौदा नहीं करती, कांग्रेस के लिए सत्ता से महत्वपूर्ण और कुछ नहीं: पटेल

MP News : भाजपा वोट का सौदा नहीं करती, कांग्रेस के लिए सत्ता से महत्वपूर्ण और कुछ नहीं: पटेल
X
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गनसिंह कुलस्ते ने बुधवार को दमोह के जबेरा विधानसभा में ग्राम हर्रई तेजगढ़ में जनसभा को संबोधित किया।

भोपाल। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गनसिंह कुलस्ते ने बुधवार को दमोह के जबेरा विधानसभा में ग्राम हर्रई तेजगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा वोट का सौदा नहीं करती, बल्कि गरीब कल्याण और कमजोर वर्ग के हितैषी के रूप में कार्य करती है। कांग्रेस के लिए सत्ता से महत्वपूर्ण और कुछ नहीं है। कांग्रेसियों को गरीब और महिला कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस ने आदिवासियों और मुस्लिमों से झूठ बोला कि भाजपा के आने से आरक्षण और अन्य सुविधाएं समाप्त हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आदिवासियों का कभी सम्मान नहीं किया

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की, सम्मान नहीं किया। भाजपा सरकार में सभी वर्गों को बराबर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कमलाथ की जब 15 महीने की सरकार आई तो प्रदेश की कई योजनाओं को बंद कर दिया था।

Tags

Next Story