MP NEWS : बड़े अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें, लग रहे आरोप

MP NEWS : बड़े अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें, लग रहे आरोप
X
MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश के एक दर्जन कलेक्टर और एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। इन अधिकारियों पर राजनीतिक दलों द्वारा शिकायतें दर्ज कराने की जानकारी सामने आई है।

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश के एक दर्जन कलेक्टर (Collector) और एसपी (SP) के खिलाफ (Against) चुनाव आयोग (Commission) से शिकायत (Complaint) की गई है। इन अधिकारियों पर राजनीतिक दलों द्वारा शिकायतें दर्ज कराने की जानकारी सामने आई है। इन अधिकारियों की एक सूची भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद इन कलेक्टर और एसपी के खिलाफ एक्शन हो सकता है। बड़ी संख्या में इन अधिकारियों के नाम को लेकर राजनेता और उनके पार्टी के कार्यकर्ता शिकायत कर चुके हैं। राजनैतिक पार्टियों के निशाने में ये अफसर।

ये हैं नाम

★रिजु बाफना- कलेक्टर, नरसिंहपुर★भास्कर लक्षकार- कलेक्टर, रतलाम ★संजीव श्रीवास्तव- कलेक्टर, भिंड ★सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर, अशोकनगर ★दीपक आर्य - कलेक्टर, सागर ★साकेत मालवीय - कलेक्टर, सीधी ★अनुराग वर्मा - कलेक्टर, सतना ★संदीप माकिन - कलेक्टर, दतिया ★संदीप जीआर - कलेक्टर छतरपुर ★संजीव श्रीवास्तव - कलेक्टर, भिंड

★शैलेंद्र सिंह चौहान - मुरैना एसपी ★प्रदीप शर्मा - दतिया एसपी ★आदित्य प्रताप सिंह - जबलपुर एसपी ★अंकित जायसवाल - निवाड़ी एसपी ★अमित सांघी - छतरपुर एसपी। इन अधिकारियों पर नेताओं द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की गई है। एक दिन पहले कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाये थे।

Tags

Next Story