MP News : कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती है: तोमर

MP News : कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती है: तोमर
X
कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती है और कमलनाथ ने भी पिछली बार कर्जमाफी का झूठा वादा किया था

भोपाल। कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती है और कमलनाथ ने भी पिछली बार कर्जमाफी का झूठा वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 15 महीने की सरकार में कई योजनाओं को बंद कर दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले बीस सालों में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।

भाजपा ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा

यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जनसभा को संबोधित करते हुए जावद तहसील के जाट में कही। तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के साथ अन्याय किया है और भाजपा ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा है। तोमर ने मंदसौर में नव मतदाता सम्मेलन में कहा कि मै नव मतदाताआंे को बताना चाहता हूं कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बीमारू राज्य की श्रेणी में प्रथम पायदान पर रहता था। 2003 में भाजपा का शासन आया, तब से आज तक प्रदेश का कायाकल्प कर दिया गया।

Tags

Next Story