MP News : कांग्रेस सनातन की विरोधी है, इनको चुनाव आते ही हिंदू और मंदिर दिखते हैं: फडणवीस

भोपाल। कांग्रेस सनातन विरोधी है। कांग्रेस भगवान श्रीराम और श्रीराम सेतु को काल्पनिक बताती है। चुनाव आते ही कांग्रेस को हिन्दू और मंदिर दिखते हैं। 60 साल कांग्रेस ने मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ीं। यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सौसर के पीपला में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया बताया है।
कांग्रेस के पास विजन नहीं
कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती, क्योंकि उसके पास विकास का कोई विजन नहीं है। फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश का यह चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। कमलनाथ और कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास नहीं हो सका। कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। 2003 के पहले का मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS