MP NEWS : आचार संहिता हटते ही शुरू होंगे विकास कार्य, चुनाव से पहले भूमिपूजन

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश में रूके पड़े विकास कार्यों (Develop Work) को एक बार फिर (Once Again) से शुरू (Start) कर दिया जायेगा। प्रदेश में लगी आचार संहिता (Code of Conduct) के हटते ही जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों का भूमिपूजन (Bhoomipujan) किया गया था। उन्हें जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके है। मतगणना के दिन प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम की घोषणा हो जाने के बाद जो भी शासकीय निर्माण कार्य बीच में ही रूके पड़े थे या जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है। वहां के सभी काम शुरू कर दिये जायेंगे।
बिजली, पानी, सड़क
प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्र के नेताओं द्वारा किया गया था। जिनमें सड़कों का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए ड़ाली जाने वाली पाइप लाइन, किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचान के लिए सिंचाई परियोजनाओं में शामिल निर्माण कार्य किये जाने हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर नये तरीके से काम शुरू किये जाना सुनिश्चत है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चुनाव से पूर्व पहुंच थे। यहां पर नये निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी भी दी गई थी। पिछले 2 महीनों से मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दल पूरी तरह से व्यस्त दिखाई दिए। नेताओं द्वारा अपने क्षेत्र की जनता के लिए आगामी किये जाने वाले कार्यों को लेकर वचन भी दिये गये। नेताओं ने कुछ क्षेत्रों में भूमिपूजन करते हुए निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया था। प्रदेश में आचार संहित लगने से जो काम रूके थे या जहां पर निर्माण कार्य शुरू किये जाने हैं। वहां पर आचार संहिता के हटते ही ये काम शुरू कर दिये जायेंगे। मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने 54 हजार करोड़ रुपए के पहले भूमि पूजन किए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS