MP News : पहले महिलाएं घर से नहीं निकल पाती थीं, अब बनीं आत्मनिर्भर

MP News : पहले महिलाएं घर से नहीं निकल पाती थीं, अब बनीं आत्मनिर्भर
X
राजधानी के जंबूरी मैदान में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन और राज्य स्तरीय 1400 स्कूटी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन और राज्य स्तरीय 1400 स्कूटी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान ने जहां पुष्प वर्षा कर स्व-सहायता समूह की बहनों का अभिवादन किया, वहीं बहनों ने मंगल गान गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कई बेहतर योजनाएं लाई गईं

कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि पहले महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकल पाती थी, लेकिन भाजपा सरकार में स्व-सहायता समूहों के गठन के साथ कई बेहतर योजनाएं लाई गईं। जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और समाज में बेहतर कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत बेहतर कार्य किया है।

नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन पर केंद्रित नृत्य नाटिका और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। राज्य ग्राम आजीविका मिशन की वर्ष 2013 से 2023 तक की 10 वर्ष की यात्रा और उपलब्धियों पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन किया भी गया।

वर्चुअली जुड़ी बहनों से किया संवाद

स्व-सहायता समूह की बहनों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न जिलों से वर्चुअली जुड़ी बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला सागर से बहन सर्वश्री रश्मि शुक्ला, छिंदवाड़ा से लक्ष्मी, बालाघाट से ममता चौहान और सतना से जुड़ी राजकुमारी वर्मा से संवाद किया। उन्होंने बहनों से कुशलक्षेम पूछ उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में बोली बहनें-

महिलाएं आत्मनिर्भर बनी

पहले महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकल पाती थी, लेकिन भाजपा सरकार में स्व-सहायता समूहों के गठन के साथ कई बेहतर योजनाएं लाई गईं। जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और समाज में बेहतर कार्य कर रही हैं।

रानी अहिरवार, भोपाल

बेहतर कार्य किया

आज हमें इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत बेहतर कार्य किया है। नई-नई योजनाओं से आज महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

ममता मीना, गुना

भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करने के लिए महिला संकुल स्तरीय संगठनों की बहनों को स्कूटियों का वितरण किया। भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने बेहतर कार्य कर रही है।

रेखा मालवीय, राजगढ़

Tags

Next Story