MP News : किसान चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी

MP News : किसान चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी विकास और जनकल्याण के कार्यों से हम मप्र की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को नीमच जिले जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बॉयोटेक्नालॉजी पार्क की शिलान्यास किए। 153 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज जावद के भवन का लोकार्पण समेत अन्य लोकार्पण भी किए।

आस्था और श्रद्धा के केंद्रों का उन्नयन, रख-रखाव सरकार का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि भादवामाता की कृपा से मुझ से क्षेत्र का जो सबसे बड़ा काम हुआ है, वह है 3200 करोड़ रुपए लागत की नीमच-जावद सिंचाई योजना की स्वीकृति, इससे ढाई लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होगी। चौहान ने कहा कि विकास और जन कल्याण के कार्यों के साथ-साथ आस्था और विश्वास और श्रद्धा के केंद्रों का उन्नयन और रख-रखाव भी राज्य सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने मां भादवा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

बायोटेक्नोलॉजी पार्क में होंगी 8 उच्च स्तरीय प्रयोगलाशाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना से नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क में 8 उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, इनक्यूबेशन सेंटर होंगे। पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिए सुविधाओं का केंद्र बनेगा।

प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री तोमर

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रयासों से मप्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसका ही परिणाम है कि मप्र बीमारू से विकासशील राज्य बना है। प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

प्रदर्शनी का अवलोकन

सीएम ने विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के साथ बड़ी सख्या में स्कूली विद्यार्थी और आमजन उपस्थित थे।

Tags

Next Story