MP News : मध्य प्रदेश में विकास तो दूर, 6 लाख करोड़ का घोटाला किया

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मप्र देश का पहला राज्य है, जहां विभिन्न घोटालों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री पर एफआईआर हुई है। मंत्री जेल गए है। उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि राजनैतिक दबाव और प्रभाव के कारण भ्रष्टाचारी आज मौज कर रहे है और उन्हें पैसा देने वाले जेल की सींखचों में है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 सालों में हुए लगभग 253 प्रामाणिक घोटालों की एक सूची भी जारी की है। जिसमें हुए प्रमुख घोटालों की 6 लाख करोड़ का भी जिक्र किया गया है।
भ्रष्टाचार की गतिविधियों को निरन्तर अंजाम दिए जा रहे थे
उन्होंने कहा कि देर रात भ्रष्टाचार के एक आरोपी आजीविका मिशन के सीइओ का दायित्व निभा रहे एमएल बेलवाल जो सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भी भ्रष्टाचार की गतिविधियों को निरन्तर अंजाम दिए जा रहे थे। ऐसे भ्रष्टाचारियों का अब भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने के बाद चक्की में महीन पिसना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि उनके आने की आहट के पहले से भी भ्रष्टाचारी चुहों का बिल से भागना भ्रष्टाचार के खिलाफ एक वास्तविक संदेश साबित होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS