MP NEWS : मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचा स्वास्थ्य सेवा संगठन, प्रदर्शन में महिला बेहोश

MP NEWS : भोपाल। मुख्यमंत्री निवास (CM House) का घेराव करने पहुंचे कोविड 19 स्वास्थ्य सेवा संगठन (Organization) के कर्मचारियों (Employees) को पुलिस (Police) ने रोकते हुए जेल (Jail) भेज दिया। इस दौरान एक महिला प्रदर्शन के बीच बेहाश हो गई। जिससे मामला बहुत गंभीर हो गया। महिला को तुरंत ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
कोविड 19 स्वास्थ्य सेवा संगठन के कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए स्वास्थ्य विभाग में निुयक्तियों की मांग की जा रही है। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए इन कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश की। जिसके बाद सुरक्षा कर्मीयों ने इन कर्मचारियों को रोक दिया।
कर्मचारियों का आरोप
स्वास्थ्य सेवा संगठन के कर्मचारी जब मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे तब पुलिस ने उन्हें समझाश देकर वापस लौटन की बात कही। कर्मचारी जब पुलिस की बात को अनसुना करते रहे। तब पुलिस ने कर्मचारियों को पुलिस बस में बिठाना शुरू कर दिया। इस दौरान बस के अंदर गई पिंकी नाम की महिला बेहाेश गई। महिला के बेहाशी की जानकारी मिलने पर उन्हें तुरंत ही चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई गई।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने इस मामले पर पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की इस तरह से की गई कार्रवाई से बस में लोगों को एक साथ ठूंस कर भरने से महिला पिंकी बेहाेश हो गई। संगठन के प्रदेश प्राभारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश के सभी जिलाें से कर्मचारी एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया और इस प्रदर्शन में शामिल रहे लाेगों पर लाठी जार्च भी किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS