MP News : मध्यप्रदेश क्रेडाई का दल मिस्र पहुंचा इंडिया-इजिप्ट बिजनेस मीट में शामिल

MP News : मध्यप्रदेश क्रेडाई का दल मिस्र पहुंचा इंडिया-इजिप्ट बिजनेस मीट में शामिल
X
इंडिया-इजिप्ट बिज़नेस मीट के साथ मिस्र की रिसार्ट सिटी शरमल-शेख़ में 21 वाँ क्रेडाई नेटकॉन प्रारंभ हुआ।

भोपाल। इंडिया-इजिप्ट बिज़नेस मीट के साथ मिस्र की रिसार्ट सिटी शरमल-शेख़ में 21 वाँ क्रेडाई नेटकॉन प्रारंभ हुआ। क्रेडाई-सीआईआई के इस आयोजन में इजिप्ट के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली अपने अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर और अधिकारियों सहित शामिल हुए। उन्होंने हज़ारों साल पुरानी सभ्यता वाले दोनों देशों के बीच शहरी विकास की संभावनाओं पर विचार रखे. मिस्र आधुनिक इंफ़्रास्ट्रक्चर और नये शहरों के निर्माण पर तेज़ी से काम कर रहा है, दोनों देशों को निर्माण सामग्रियों सहित तकनीकी और स्किल के लिये मज़बूत व्यापारिक संबंधों की आवश्यकता है।

विश्वस्तरीय नगरीय विकास की अध्ययन यात्रा पर इजिप्ट गये

मध्यप्रदेश क्रेडाई से भोपाल के मनोज मीक, अजय मोहगांवकर और इंदौर के नवीन मेहता, विजय गांधी सहित क्रेडाई मध्यप्रदेश के 15 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल इंडिया-इजिप्ट बिज़नेस मीट में शामिल है सभी अगले तीन दिन तक क्रेडाई नेटकॉन के नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारत के 1400 क्रेडाई मेंबर मिस्र में हो रहे इस महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। मनोज मीक के साथ भोपाल क्रेडाई से समीर गुप्ता, मनीष जैन, अजय मोहगांवकर, आरबी सिंह, हरीश मूलचंदानी, संजय सिन्हा, प्रणव प्रधान, विनीत चौहान, तरुण पाटीदार, शिवनव प्रधान, मोहन पाटीदार आदि विश्वस्तरीय नगरीय विकास की अध्ययन यात्रा पर इजिप्ट गये हैं।

Tags

Next Story