MP News : अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगी यह सुविधा, जानें क्या है वह सुविधा

भोपाल। सरकारी अस्पतालों में एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई डेंटल क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इनकी स्थापना के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। अगले दो माह की समय-सीमा में डेंटल यूनिट्स को क्रियाशील बनाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है।
मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने कहा कि नवीन डेंटल इकाइयों में रूट-केनाल ट्रीटमेंट, अक्कल दाड़ की सर्जरी, पायरिया का ट्रीटमेंट, जबड़ा फ्रेक्चर ट्रीटमेंट, छोटे बच्चों के दांतों का ट्रीटमेंट, नस का उपचार, दाँत निकालना, पक्के दांत आने तक दांत की जगह सुरक्षित रखना, पस का उपचार,केविटी में पर्मानेंट फिलिंग सहित दांतों की अन्य बीमारियों का ट्रीटमेंट शामिल है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक्स में 55 प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 3 डेंटल चेयर के सेट, सिविल अस्पताल में 2 डेंटल चेयर सेट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक डेंटल चेयर सेट रहेगा। इस तरह से अस्पताल में डेंटिस्ट, स्टॉफ और उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।
यह उपकरण रहेंगे डेंटल यूनिट में
डेंटल यूनिट्स में उपलब्ध कराये जा रहे एडवांस उपकरणों में डेंटल चेयर, आरव्हीजी एक्स-रे सेंसर्स, रूट-केनाल ट्रीटमेंट के लिये एपेक्स लोकेटर के साथ एण्डो मोटर, अल्ट्रासोनिक क्लीनर, अल्ट्रासोनिक स्केलर आदि शामिल हैं। साथ ही जे.पी. हॉस्पिटल भोपाल में ओपीजी एक्स-रे मशीन, डायोड लेजर, फिजियो डिसपेंसर, इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन, पीज़ोइलेक्ट्रिक मशीन भी उपलब्ध कराई जायेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS