MP News : लोगों के बीच झूठ फैलाने वाली कांग्रेस को जनता इस चुनाव में जवाब देगी: विष्णुदत्त

MP News : लोगों के बीच झूठ फैलाने वाली कांग्रेस को जनता इस चुनाव में जवाब देगी: विष्णुदत्त
X
भाजपा में हमारे बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर लोकप्रिय राजनीतिक दल है।

भोपाल। भाजपा में हमारे बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर लोकप्रिय राजनीतिक दल है। झूठ फैलाने वाली कांग्रेस को जनता इस चुनाव में जवाब देगी।यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को झाबुआ में विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। शर्मा ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान जोबट, झाबुआ, सरदारपुर, धार और इंदौर-3 में कार्यकर्ताओं की बैठक और सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें बूथ जीतने का संकल्प दिलाया।

वाड्रा ने किया आदिवासी संस्कृति का अपमान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका वाड्रा आज आपने आदिवासी भाइयों बहनों और आदिवासी संस्कृति का अपमान किया है। पारंपरिक कपड़े ट्रेडिशनल ड्रेस आदिवासी भाइयों-बहनों का जो सम्मान है वहां पर उनके कार्यकर्ता पहनाने के लिए लेकर गए तो प्रियंका वाड्रा ने मना कर दिया। यह आदिवासी संस्कृति का अपमान हैं। शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को आदिवासी भाइयों बहनों से आदिवासियों के संस्कृति से प्रेम नही है, इनको खरगोन के अंदर दंगे होते हैं उन आतताईयों से प्रेम है। इन्हें हमास के आतंकवादियों से प्रेम है।

इंडी गठबंधन के नेता भी अब कांग्रेस के झूठ को उजागर कर रहे:

शर्मा ने कहा कि जनता के साथ झूठ, छल और कपट की राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में फिरसे झूठ की दुकान खोलकर बैठे हैं। झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस पर उसके साथी दलों को ही भरोसा नहीं रहा है। पूरी तरह से बिखर चुके इंडी गठबंधन के दल के नेता भी अब कांग्रेस के झूठ को उजागर कर रहे हैं।

आदिवासी बहन झुमलीबाई के घर किया भोजन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा प्रचार के दौरान कुक्षी में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आदिवासी बहन झुमलीबाई के घर पहुंचे और उनके साथ भोजन किया। झुमलीबाई ने वह कहा कि प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

Tags

Next Story