MP NEWS : लहरी बाई पडिया को पुरूस्कार, मंत्री पटेल ने कहा का गौरव का क्षण

MP NEWS : लहरी बाई पडिया को पुरूस्कार, मंत्री पटेल ने कहा का गौरव का क्षण
X
MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की लहरी बाई पडिया को "प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर पुरूस्कार" से सम्मानित किये जाने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि यह सम्मान मिलना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की लहरी बाई पडिया (Lahari bai Padiya) को "प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर पुरूस्कार" (Award) से सम्मानित (Honor) किये जाने पर कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कहा है कि यह सम्मान मिलना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण (Moment) है।

पौधा किस्म कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकार, सचिवालय ITPGRFA, FAO, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत शासन के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम "ग्लोबल सिंपोजियम ऑन फार्मर्स राइट, ICAR कन्वेंशन हॉल NASC कॉम्प्लेक्स, दिल्ली" में 12 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के द्वारा यह सम्मान दिया गया।

1.5 लाख सहित प्रशस्ति पत्र

मूलत मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की महिला बैगा कृषक लहरी बाई ,ग्राम सिलपिढ़ी, बजाग, डिंडोरी को अन्न की बेवर खेती तथा दुर्लभ अन्न बीजों के संरक्षण हेतु प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर अवॉर्ड वर्ष 2021-22 से सम्मानित किया गया है।

इनके द्वारा स्व प्रेरणा से लघु धान्य फसलों के बीजों को संरक्षित किए जाने के लिए पुरूस्कार राशि 1.5 लाख सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने लहरी बाई को पुरस्कार मिलने पर उन्हें बधाई दी है और कहा कि यह हमारे डिंडोरी जिले एवं मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है।

Tags

Next Story