MP News : सीएम हाउस का घेराव करने जा रही करणी सेना को पुलिस ने खदेड़ा

भोपाल। रातीबड़ क्षेत्र में जुटी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष की मौजूदगी में सभा की। फिर रविवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हाउस का कूच करने निकल गए। हालांकि वे रातीबड़ से बाहर भी नहीं निकल पाए और पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने उक्त मामले में करीब सौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना ने एक बार फिर भोपाल में प्रदर्शन किया है। रविवार को राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र में जुटे करणी सेना कार्यकर्ताओं ने पहले सभा की। सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि हम पहले 2 आंदोलन कर चुके हैं।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक
करणी सेना के कार्यकर्ता दोपहर करीब 3 बजे सीएम हाउस घेराव के लिए निकले, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें नीलबड़ चौराहे के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। करणी सेना के कार्यकर्ता यहां बेरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए, लेकिन रोक लिए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS