MP NEWS : जमा राशि को लेकर संसोधित पत्र, प्राचार्य देंगे सूची

MP NEWS : जमा राशि को लेकर संसोधित पत्र, प्राचार्य देंगे सूची
X
MP NEWS : नीमच। कार्यालय शिक्षा अधिकारी, नीमच द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के खाते में राशि जमा करने विषयक पत्र जारी किया गया है।

MP NEWS : नीमच। कार्यालय शिक्षा अधिकारी (Officer), नीमच (Neemach) द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड (Board) के खाते (Account) में राशि (Amount) जमा करने विषयक पत्र जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में जारी किये गय पत्र में संशोधन करते हुए शिक्षकों से ली जाने वाली दान राशि को अब स्वैच्छिक कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार उपरोक्त सन्दर्भित विषयान्तर्गत लेख है कि कलेक्टर जिला नीमच के द्वारा बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार आपके संकुल में कार्यरत प्रति शिक्षक राशि रु 500/- एकत्रीत कर जिला सैनिक कल्याण बोड के खाते में जमा किये जाने सबंधि पत्र जारी किया गया था। उसमें आंशिक संशोधन करते हुए प्रति शिक्षक राशि रु 500/- स्वैच्छिक रखा गया है। शिक्षक अपनी जमा राशि वापस लेना चाहते हो तो उन्हे वापस कर दी जावे तथा स्वेच्छा से दी गई दान राशि एकत्रित की जावे। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पक्ष में जमा राशि का ड्राफट/चैक द्वारा दिनांक 04.12.2023 की आयोजित प्राचार्यों की बैठक में दानदाताओ से प्राप्त राशि भी सूचि सहित प्रस्तुत करने की निर्देश पत्र में उल्लेखित किया गया है।

Tags

Next Story