MP NEWS : शोभना बंदोपाध्याय को नई जिम्मेदारी, रेलवे में ये पदभार

MP NEWS : शोभना बंदोपाध्याय को नई जिम्मेदारी, रेलवे में ये पदभार
X
MP NEWS : जबलपुर। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स (आईआरएसएसई) की 1987 बैच की महिला अधिकारी श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय को पश्चिम मध्य रेलवे का पदभार मिला है।

MP NEWS : जबलपुर। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स (आईआरएसएसई) की 1987 बैच की महिला अधिकारी (Officer) श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय (Sobhan Bandhopadyay) को पश्चिम मध्य रेलवे (Railway) का पदभार (Posting) मिला है। रेलवे विभाग (Department) में कई बड़े पदों में नियुक्त होने वाली शोभना बंदोपाध्याय पहली महिला रेले अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।

शोभना बंदोपाध्याय ने इससे पहले भी रेलवे विभाग में मध्य प्रदेश के अंदर कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें देते हुए जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वाहित किया है। मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और उत्तर रेलवे के अलग अलग मण्डलों में उनकी पोस्टिंग पूर्व में हुई थी।

यहां भी दी सेवाएं

शोभना बंदोपाध्याय ने पश्चिम मध्य रेलवे में महाप्रबंधक का पदभार हाल ही में ग्रहण किया है। उनकी इस उपलब्धी को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा भी उनकी सराहना की जा रही है। इससे पूर्व वह रेलवे बोर्ड में प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहते हुए अपनी सेवायें दे रहीं थी।

महिला अधिकारी श्रीमती बंदोपाध्याय शासकीय पदों पर सेवायें देते हुए अपने बेहतर निर्णय के लिए जानी जाती हैं। वह इससे पहले दूरसंचार विभाग में पदभार ग्रहण करते हुए अलग अलग पदों पर अपनी सेवायें देती रहीं हैं। उन्हें रेलवे परिचालन प्रबंधन, प्लानिंग, डिजाइन और नियंत्रण, रख-रखाव, निर्माण और विभिन्न परियोजना प्रबंधन विभागों का भी अनुभव है।


Tags

Next Story