MP News : सपा और बसपा चुनावी चिड़िया, मप्र में चुनाव के बाद अपने घोंसले में चली जाएंगी: राजनाथ सिंह

MP News : सपा और बसपा चुनावी चिड़िया, मप्र में चुनाव के बाद अपने घोंसले में चली जाएंगी: राजनाथ सिंह
X
इंडी गठबंधन बना है, जिसका लक्ष्य देश का विकास करना नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। इंडी गठबंधन की शर्त विकास है ही नहीं।

भोपाल। इंडी गठबंधन बना है, जिसका लक्ष्य देश का विकास करना नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। इंडी गठबंधन की शर्त विकास है ही नहीं। सपा और बसपा चुनावी चिड़ियां हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों अपने घोंसले में चली जाएंगी। इन दोनों का मध्यप्रदेश की जनता से कोई वास्ता नहीं रहता।

जनसभाओं में भीड़ उमड़ी

विकास करने की कला भाजपा जानती है। अब एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होता, जबकि कांग्रेस सरकारों में विकास कार्यों की नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारों की ही चर्चा होती है। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भिंड जिले की गोहद, भिंड और अटेर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गोहद व मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में रथ सभाओं को भी संबोधित किया है। जनसभाओं में भीड़ उमड़ी।

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है

केंद्रीय मंत्री सिंह ने सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। भारत को दुनिया का कोई भी देश आंख नहीं दिखा सकता। नापाक हरकत करने वालों को भारत इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सकता है।

कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में मप्र को विकसित राज्य नहीं बना सकी

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद करीब 50 साल तक कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में हुकूमत की है। कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी मध्यप्रदेश को विकसित राज्य नहीं बना सकी। जबकि भाजपा ने कुछ सालों में ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बना दिया है।

रथ यात्रा का हुआ स्वागत

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का भिंड जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत किया गया। खनोता में जनसभा के बाद गोहद चौराहे पर रथ सभा को संबोधित किया। इसके पहले छीमका गांव, डांग सरकार, विरखिड़ी, डोडरी, बरहद, मुरैना तिराहा, मेहगांव, गिजुर्रापुर, लाडमपुरा में जोरदार स्वागत किया।

Tags

Next Story