MP News : इस बार कांग्रेस को जनता से ऐसा बहुमत मिलेगा कि भाजपा खरीद-फरोख्त के बारे में सोच भी नहीं सकेगी

MP News : इस बार कांग्रेस को जनता से ऐसा बहुमत मिलेगा कि भाजपा खरीद-फरोख्त के बारे में सोच भी नहीं सकेगी
X
ग्वालियर-चंबल अंचल की सबसे चर्चित भिंड विधानसभा से जाने-पहचाने नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं।

भोपाल। ग्वालियर-चंबल अंचल की सबसे चर्चित भिंड विधानसभा से जाने-पहचाने नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं। वे पहले भी इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका और पार्टी का क्या भविष्य होगा, इसको लेकर उन्होंने परत-दर-परत पत्ते खोले और कहा कि मैं और कांग्रेस पार्टी पूर्ण आश्वस्त है कि इस चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी और सरकार बनाएगी। मुझे भविष्य में क्या जिम्मेदारी मिलेगी, यह परिणाम आने के बाद तय होगा। पार्टी और मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे, वो उसको पूरी शिद्दत के साथ पूरा करेंगे। जनता और कर्मचारियों ने इस बार कसम खाई है कि 2018 से ज्यादा सीटें कांग्रेस को देगी। जनता ने संकल्प लिया है कि अब खरीद-फरोख्त से काम नहीं चलने देंगे, हम इतने बहुमत से कांग्रेस को जिताएंगे कि भाजपा उन्हें खरीदने की कभी सोच भी नहीं सकती। उन्होंने यह बातें हरिभूमि और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी से ‘चुनावी संवाद’ के दौरान कही।

उनसे पूरी बातचीत

सवाल : इस बार भिंड का माहौल कैसा है?

जवाब : प्रदेश के साथ ही इस बार भिंड का माहौल भी पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता इस बार मैदान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सरकारी फाइलों को छोड़कर मप्र में चुनावी रैलियां करने मजबूर हैं। वे बार-बार मप्र आ रहे हैं। वे फिजूल में नहीं आते, उन्हें मालूम है कि भाजपा की हालत मप्र में खराब है। इसलिए, वे मप्र के दौरे कर रहे हैं। इससे सािबत होता है कि मप्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और भाजपा डरी हुई है। वह यहां से जाने की स्िथति में है। भाजपा को कई विधानसभा क्षेत्रों में नेता नहीं मिला तो केंद्रीय मंत्रियों को उतारना पड़ा। इससे ऐसा महसूस होता है कि भाजपा की मप्र में बहुत पतली हालत है। जनता ने ठाना है कांग्रेस को जिताना है।

सवाल : आपके सामने वही पुराने चेहरे सामने हैं, इनसे कैसे निपटेंगे?

जवाब : चेहरे कोई भी हों, मेरा मानना है कि अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा जाता है। मेरे सामने नरेंद्र सिंह कुशवाहा और संजीव सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं, लेकिन उनके कद को देखने की मेरी कोई जिज्ञासा नहीं है। 1990 से भाजपा की स्थिति देख लें। उस दौरान भाजपा की जमानत जब्त हुई थी। 1996 में कांग्रेस के भाजपा के प्रत्याशी की जमानत भी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने जब्त कराई। 1998 में भी भाजपा का प्रत्याशी हारा। 2008 में भी यहां से भाजपा के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसलिए मैं मानता हूं कि चाहे कोई भी आ जाए, मैं अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत की दम पर लड़ता और जीतता हूं। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं 7 चुनाव लड़ चुका हूं और इस बार मेरा यह 8वां चुनाव है। मुझे जनता ने 4 बार चुना है। इस बार डॉ. गोविंद सिंह स्वथ्य मन से मेरा सहयोग कर रहे हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस जितनी भी सीटें जीतेगी, उससे डॉ. गोविंद सिंह का कद और बढ़ेगा।

सवाल: भिंड विधानसभा की जनता आपको क्यों चुने, आप क्या करने वाले हैं?

जवाब: मैंने यहां के अस्पताल में आईसीयू बनवाया। ओपीडी, बर्न यूनिट भी। पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलवाया। अकोड़ा में अपनी दम पर सरकारी कॉलेज भी खुलवाया। गौरी के किनारे 40 लाख से सड़क बनवाई। व्यापार मंडल की 10 लाख में सड़क बनाई। धनवंतरी कॉम्प्लेक्स भी बनवाकर लोगों को रोजगार दिया। जो मेरे जीवन के काम हैं, उनको मैं रोकता नहीं हूं। जनता आगे समय देगी तो इससे भी ज्यादा और कार्य करेंगे। बेरोजगारी खत्म करना मेरा लक्ष्य है। संजीव सिंह कुशवाह ने भिंड के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। डॉ. रामलखन सिंह ने भी एक भी इस क्षेत्र के िलए काम नहीं किया। आज में तो कांग्रेस का प्रत्याशी हूं। इसलिए मेरा पहला कार्य है जनता से आशीर्वाद लेना। भविष्य की जिम्मेदारी उसके बाद तय होगी। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसको शिद्दत के साथ पूरा करेंगे।

सवाल : पुराने कांग्रेसी सिंधिया समर्थक लोग आपके सामने खड़े हैं, इसे क्या मानते हैं?

जवाब : ज्योतिरादित्य सिंधिया विरोधी पार्टी में हैं, इसलिए वे हमारे लिए कोई सहयोगी नहीं हैं। उनके लोग भी भाजपा में हैं। जब चुनावी रण होता है तो उसमें किसी को भी नहीं देखा जाता है। मेरा जहां भी बस चलेगा मैं कांग्रेस पार्टी के िलए काम करूंगा। कांग्रेस पार्टी मजबूत थी, इसलिए सिंधिया हों या उनके साथ गए कांग्रेसी मजबूत थे। परिणाम आने के बाद इन पुराने कांग्रेसी और अब भाजपाइयों को यह इल्म भी हो जाएगा कि अब वे कहां खड़े हैं। भाजपा धोखेबाज पार्टी है और वह अपने नेताओं के साथ हमेशा धोखा करती है। उसने संजीव िसंह के साथ धोखा किया है। इस बात का उनको और उनके पिता को अहसास भी हो गया।

सवाल : कांग्रेस जितनी गंभीरता से चुनाव में उतरी है, उसके बाद भी वह बागियों को नहीं मना पाई?

जवाब : कांग्रेस पूरी गंभीरता के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसमें अपनी आहुति दे रहा है। कांग्रेस के जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उनको जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं और यह महसूस भी कर रहा हूं कि इतना समर्थन जनता का कभी नहीं दिखाई दिया, जितना इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल देखने को मिल रहा है।

Tags

Next Story