MP News : प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे सुरक्षित होगा आदिवासी समाज: कमलनाथ

MP News : प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे सुरक्षित होगा आदिवासी समाज: कमलनाथ
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आदिवासी समाज मध्य प्रदेश का मूल निवासी है, जिसका जल, जंगल और जमीन पर असली हक है, लेकिन भाजपा सरकार के राज में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से ही आदिवासी वर्ग के साथ खड़ी रही हैं।

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आदिवासी समाज मध्य प्रदेश का मूल निवासी है, जिसका जल, जंगल और जमीन पर असली हक है, लेकिन भाजपा सरकार के राज में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से ही आदिवासी वर्ग के साथ खड़ी रही हैं। मैं वचन देता हूं कि कि चार महीने बाद जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनती है, आदिवासी समाज सबसे सुरक्षित समाज होगा। नाथ ने कहा कि आज भारत छोड़ों आंदोलन दिवस पूरा भारत मना रहा है, पर भाजपा छोड़ों दिवस भी मना रहा है। नाथ बुधवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ा आंदोलन दिवस है।

भाजपा सरकार में लूट-खसोट की राजनीति

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार में प्रदेश नंबर वन पर है। जनता अब भाजपा को विदा करने के लिए तैयार बैठी है। इस मौके पर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी के हितों के लिए कार्य किए, लेकिन भाजपा सरकार में लूट-खसोट की राजनीति चल रही है।

आदिवासी वर्ग पर आज ज्यादा अत्याचार हो रहे

पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आज आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। ऐसा कोई जिला नहीं बचा होगा, जहां दबंगों द्वारा आदिवासियों पर बर्बरता और शर्मनाक कृत्य न किए गए हों। नेमावर, सीधी, खंडवा, खरगोन, विदिशा नीमच, गुना, सिवनी और इंदौर में आदिवासियों के साथ की गई क्ररता से प्रदेश का आदिवासी भय और आंतक के साये में जी रहा है।

Tags

Next Story