MP NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, घायलाें का जारी है उपचार

MP NEWS : मंदसौर। जिले (District) के मल्हारगढ़ (Malhargarh) क्षेत्र में एक यात्री बस (Bus) अनियंत्रित (Unbalance) होकर पलट गई। जिससे कि बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों (Passengers) को गंभीर चोटे आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में फोर लेन पर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से करीब 18 यात्री गंभीररूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मल्हारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है।
इस हादसे में अन्य बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना का मुआयना किया इस मौके पर पुलिस ने जेसीबी मंगा कर बस को रास्ते से हटाते हुए थाने ले आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई जिससे घंटो तक ट्रैफिक जाम रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय घायलों की मदद के लिए मौजूद रहे और मौजूदा लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायलों को मदद करते हुए अस्पताल ही भिजवाया। यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी शख्स की मृत्यु हुई है गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल रवाना किया गया है जहां सभी का उपचार जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS