MP NEWS : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया माता का दर्शन, ज्ञानव्यापी एवं मथुरा मामले पर की बात

MP NEWS : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया माता का दर्शन, ज्ञानव्यापी एवं मथुरा मामले पर की बात
X
MP NEWS : दतिया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देवी दरबार में माथा टेका। मंदिर में स्थानीय भाजपा नेताओं के अलावा यूपी के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

MP NEWS : दतिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Cm) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datiya) स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर (Temple) पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देवी दरबार में माथा टेका। मंदिर में स्थानीय भाजपा नेताओं के अलावा यूपी के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

मौर्या के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस मौके पर मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह देवी पीतांबरा माई से यह प्रार्थना करते हैं कि देश के वैज्ञानिक अपने हर मिशन पर सफल हो।

चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दी बधाई

मौर्या ने अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानव्यापी एवं मथुरा से संबंधित मामले न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन सत्य परेशान हो सकता है परास्त नहीं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मीडिया कर्मियों से रूबरू रहते पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उनके चेहरे से चंद्रयान-3 को मिली सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।

बता दें कि दतिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में इन दिनाें नेताओं को आवागमन बढा है। इससे पहले मध्यप्रदेश के अलग अलग दलों के नेता भी माता के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे। गुरूवार को केश्व प्रसाद मौर्या के दौरे को लेकर भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग रहा। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ी रही।

Tags

Next Story