MP NEWS : आईपीएस आवार्ड के लिए इंतजार, तैयार नहीं है प्रस्ताव

MP NEWS : आईपीएस आवार्ड के लिए इंतजार, तैयार नहीं है प्रस्ताव
X
MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के उच्च अधिकारियों को आवार्ड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस वर्ष की वैकेंसी के बदले में इन अधिकारियों का प्रारूप भी तैयार नहीं हो पाया है।

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के उच्च अधिकारियों (Officers) को आवार्ड (Award) के लिए इंतजार (Waiting) करना पड़ सकता है। इस वर्ष की वैकेंसी (Vacancy) के बदले में इन अधिकारियों का प्रारूप भी तैयार नहीं हो पाया है।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2023 की वैकेंसी के बदले में एसपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर आवार्ड दिये जाने की योजना पूर्व में थी। इस संबंध में किसी भी तरह का प्रस्ताव भी तैयार नहीं हो सका है। इस प्रस्ताव आवार्ड के लिए कई अधिकारियों के नामों की सूची तैयार की जानी थी, लेकिन यह तैयार नहीं हो सकी है।

अधिकारियों का रिटायरमेंट

जानकारी के अनुसार इस आवार्ड प्रस्ताव में करीब एक दर्जन अधिकारियों के नामों का चयन कर भेजे जाने हैं। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस पद पर पदस्थ हुए अधिकारियों में से कुछ अधिकारी रिटायर भी हो गये हैं।

इस वर्ष 4 आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट हो जाने वर्ष 2024 की वैकेंसियों को भी भरा जाना है। इसके लिए कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया जा सका है। आईपीएस पद से रिटायर हुए अधिकारियाें को आईपीएस अवार्ड दिये जाने की प्रक्रिया रूक गई है। इन अफसरों में ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी, सीताराम ससत्या, अवधेश प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, अमृत मीणा, विक्रांत मुराव अधिकारियों के नाम प्रस्ताव में भेजे जा सकते हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस हेड़क्वाटर के पास प्रस्ताव तैयार नहीं होने के बड़ा कारण हैं। जिसमें अधिकारियों की संख्या को लेकर भी भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई। क्यों कि वर्ष 2022 की वैकेंसी के आधार एक अधिकारी के नाम पर संशय बना था जिस पर दिसंबर माह तक स्थिति को स्पष्ट कर लिया जायेगा। यही कारण है कि यह प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है।


Tags

Next Story