MP NEWS : निर्माणाधीन नाले के पास ढ़ही दीवार, मलबे में दबा मजदूर

MP NEWS : टीकमगढ। टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ (Baldevgarh) में निर्माणाधीन (Construction) नाले (Drain) के पास खड़ी दिवार (Wall) के ढह जाने से एक मजदूर (Laborer) की मौत हो गई। नाले को गहरा (Dick) करने के लिए यहां पर खुदाई की जा रही थी, तभी दिवार के गिरने से मजदूर मलबे में दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान इसी जगह एक कार भी पलट गई।
मृतक काे जीवित निकालने के लिए मौजूद लाेगों ने भरसक प्रयास किया। जेसीबी के जरिए जल्द ही मिट्टी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक लोगों ने मजदूर को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यहां से गुजर रही एक कार उसी गढ्ढे में पलट गई।
पुलिस टीम पहुंची
मिल रही जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले में अभी नाली निर्माण कार्य के का काम जारी है। इस दौरान नाले के पास खड़ी एक दीवार के गिर जाने से मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाने की जानकारी भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार जिले के बल्देवगढ में नगर पंचायत द्वारा सड़क के किनारे नाली का निर्माण कार्य संचालित किया जा रहा है। जहां पर मजदूर काम कर रहा था वहां नाली के किनारे बनी एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे के कारण मजदूर मिट्टी के ढेर के नीचे आ गया जिससे उसकी की मौत हो गई। इस हादसा में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी घटनास्थल के पास से गुजर रही कार भी जैसे ही नाले के पास पहुंची वहां की मिट्टी धंसने से कार भी पलट गई। क्षेत्र में दोहरे हादसे के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS