MP : अवैध उत्खनन के कारण हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत, भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप

MP : अवैध उत्खनन के कारण हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत, भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप
X
थाने के सामने शव रख कर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, नगर मंडल अध्यक्ष सहित विधायक प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप। पढ़िए पूरी खबर-

• एसपी-कलेक्टर को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

• शव को चौराहे पर रखकर बैठे धरने पर

• रायखेड़ी गांव की नदी से अवैध रेत उठाने पर भड़के

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि अब अवैध उत्खनन के कारण जिले में खूनी संघर्ष की खबरें भी आ रही है। ऐसा ही एक मामला रायखेड़ी गांव से सामना आया है, जहां अवध उत्खनन के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल हुए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है। पिपरिया भाजपा विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चौहान और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर पर रेत चोरी और माफिया होने के लगाए ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।

मामला पिपरिया के रायखेड़ी गांव का है, जहां दो पक्षों में हुए विवाद में तकरीबन एक पक्ष के 8 लोग घायल हुए थे, जिनमें से आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पिपरिया मंगलवारा थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर सहित विधायक प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अवैध उत्खनन के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। शहर के हृदय स्थल पर शव को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं।



Tags

Next Story