मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर और विवेचना में बेस्ट परफॉर्मेंस करते हुए हरियाणा और केरल को छोड़ा पीछे, मिला पुरस्कार

मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर और विवेचना में बेस्ट परफॉर्मेंस करते हुए हरियाणा और केरल को छोड़ा पीछे, मिला पुरस्कार
X
मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर और विवेचना में बेस्ट परफॉर्मेंस करते हुए हरियाणा और केरल को पीछे छोड़ दिया है। एमपी दोनों ही मामलों में कई राज्यों से आगे है। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के प्रदर्शन को लेकर डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने सम्मानित किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर और विवेचना में बेस्ट परफॉर्मेंस करते हुए हरियाणा और केरल को पीछे छोड़ दिया है। एमपी दोनों ही मामलों में कई राज्यों से आगे है। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के प्रदर्शन को लेकर डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने सम्मानित किया है। मध्यप्रदेश को तीसरे साल भी लगातार साइबर क्राइम के मामले में इनाम मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने पुरस्कारों को देने के लिए विभिन्न राज्यों से 228 लोगों का चयन किया गया था। मध्य प्रदेश को एक्सीलेंस इन बिल्डिंग ऑफ पुलिस एजेंसी और साइबर को अवार्ड से सम्मानित किया है।

कैपेसिटी बिल्डिंग के फाइनल में मध्यप्रदेश में हरियाणा और केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। मध्यप्रदेश में साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन के मामले में 10,000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। एडीजी साइबर योगेश देशमुख ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर घोषित एक्सीलेंस अवार्ड में राज्य साइबर पुलिस को दो श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण बड़े स्तर पर किया गया। इसके अलावा साइबर जोन भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर उज्जैन को बनाकर ट्रेनिंग दी गई।

इस व्यवस्था को देखते हुए प्रथम पुरस्कार मध्यप्रदेश को दिया गया है। डीएससीआई ने देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराधों के संबंध में विवेचना का भी मूल्यांकन किया मध्य प्रदेश साइबर पुलिस इंस्पेक्टर नीतू कसोरिया, उप निरीक्षक राहुल और उनकी टीम को साइबर कॉप अवार्ड से सम्मानित किया है। इस श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस को देश में सम्मान मिलने के मामले में बीजेपी ने बधाई दी है। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने एडीजी और साइबर पुलिस के सभी अधिकारी और जवानों को बेहतर परफॉर्मेंस करने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags

Next Story