mp political: बेटे सिद्धार्थ के भाजपा में आने के बाद सक्रिय हो गए जयंत मलैया, जानिए उड़ गई किसकी नींद

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की दमोह (Damoh) विधानसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। बावजूद वहां राजनीतिक महाभारत के हालात निर्मित हो गए हैं। बेटे सिद्धार्थ की पिछले दिनों हुई भाजपा में वापसी के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया (Jayant Malaiya) क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इससे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए तत्कालीन कांग्रेस विधायक राहुल लोधी (Rahul Lodhi) की नींद उड़ गई है। उन्हेें अपना राजनीतिक भविष्य अंधकारमय दिखने लगा है।
ऐसे हुआ रूठना-मनाना
राहुल लोधी के कांग्रेस से भाजपा में आने और उप चुनाव में दमोह में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से जयंत मलैया और उनका परिवार नाराज था। चुनाव में हार के बाद राहुल ने मलैया पर भितरघात के आरोप लगाए थे। इसके बाद जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ सहित कुछ अन्य को भाजपा से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जयंत मलैया शांत थे लेकिन निकाय और पंचायत चुनावों में सिद्धार्थ ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए थे। अंतत: भाजपा को अपनी भूल का अहसास हुआ और सिद्धार्थ को पिछले दिनों में भाजपा में वापस ले लिया गया।
कर दी प्रचार अभियान की शुरुआत
विधानसभा चुनाव का टिकट अभी फाइनल नहीं हुआ लेकिन लगता है कोई संकेत मिल गए हैं। भाजपा इस बाद जयंत मलैया और सिद्धार्थ में से ही किसी को टिकट देगी। जयंत मलैया बुजुर्ग हो गए हैं, इसलिए ज्यादा संभावना बेटे सिद्धार्थ को टिकट मिलने की है। इसे ध्यान में रखकर जयंत मलैया ने दमोह में प्रचार अभियान अभी शुरू कर दिया है।
मलैया की सक्रियता से मचा हड़कंप
जयंत मलैया के प्रचार अभियान में निकलने के बाद दमोह भाजपा में हड़कंप मच गया है। भाजपा के दावेदारों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर चुके पूर्व विधायक राहुल लोधी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने भी नए सिरे से रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS