MP Political News : दिग्विजय बोले - सरकार के मंत्री के इशारे पर तोड़े गए मकान

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को सागर जिले के रैपुरा गांव में प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के करीब डेढ़ दर्जन मकान ध्वस्त हुए मकानों का मुआयना किया। यहां पीड़ितों के साथ धरना दिया और वहीं पर उनसे जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री और उनके नेताओं के इशारे पर निर्दोष लोगों पर प्रशासन द्वारा अमनावीय कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार व प्रशासन की कार्रवाई पर जताया रोष
कांग्रेस के अनुसार, सागर जिले ग्राम रैपुरा में अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों के मकान अवैध रूप से तोड़ने मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह घटना स्थल पर मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने टूटे मकानों और पीड़ित को देखकर सरकार व प्रशासन की कार्रवाई पर तीखा रोष व्यक्त किया। वहां दिग्विजय सिंह को बताया गया कि रेपुरा में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब मजदूरों के करीब डेढ़ दर्जन मकान ध्वस्त कर दिए हैं। पीड़ित गरीब परिवार करीब 50 सालों से इसी जगह पर रह रहे थे।
अमानवीय कार्रवाई की जा रही है
सरकार ने इन्हे पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अनुदान भी दिया था। इसके अलावा बिजली व पानी के भी कनेक्शन दिए गए थे। परंतु प्रशासन ने अचानक ही इन्हें अवैध ठहराते हुए बगैर किसी चेतावनी के जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया। सिंह ने कहा कि संपूर्ण सागर जिला और खासतौर पर सुरखी, खुरई व रहली विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग, कमजोर और निर्दोष लोगों पर प्रशासन द्वारा भाजपा के मंत्री और नेताओं के इशारों पर अमानवीय कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS