MP Political News : केंद्र के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर ईडी के छापे का प्लान: सिंह

MP Political News : केंद्र के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर ईडी के छापे का प्लान: सिंह
X
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर ईडी की तरफ से छापेमारी की आशंका जताई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर ईडी की तरफ से छापेमारी की आशंका जताई है। दिग्विजय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में यह आम राय बन चुकी है और सारे सर्वे भी यही बता रहे हैं कि इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने वाली है।हमारे पास ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि मध्यप्रदेश में जगह-जगह पर इनकम टैक्स, ईडी के दफ्तर खोले जा रहे हैं, अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। विपक्ष के ऊपर छापे डालने की योजना मध्यप्रदेश में बन रही है।

आईटी के छापे पड़वाने का प्लान बना रही है

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारियों, कर्मचारियों और मुख्यमंत्री से लेकर स्टाफ के लोगों के पीछे ईडी, आईटी लगी हुई हैं। घबराई हुई भाजपा और केंद्र की सरकार दबाव डालने के लिए यह सारी व्यवस्थाएं कर रही है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। डरें वे, जिन्होंने अघोषित संपत्ति इकट्‌ठा की हो। केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी और आईटी के छापे पड़वाने का प्लान बना रही है।

Tags

Next Story