MP Political News : पूर्व गृहमंत्री महेंद्र की कांग्रेस में वापसी, मैहर के त्रिपाठी पर संशय

MP Political News : पूर्व गृहमंत्री महेंद्र की कांग्रेस में वापसी, मैहर के त्रिपाठी पर संशय
X
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध सिंह की कांग्रेस में वापसी हुई। उनके साथ ही भाजपा के नरसिंहपुर की गाडरवारा सीट से पूर्व प्रत्याशी गौतम पटेल समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इन सभी नेताओं को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि मैहर से नारायण त्रिपाठी भी शामिल होने वाले थे लेकिन कांग्रेस कार्यालय नहीं पहुंचे। त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए

कमलनाथ ने कहा कि यह लोग सच्चाई के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। जिसमें सभी लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। निवाड़ी से उमेश यादव, नरसिंहपुर से गौतम पटेल, भोपाल से डॉ. आर. भारती, सागर से बृज बिहारी चौरसिया, सुसनेर से करण गुर्जर, रायसेन से भंवर लाल पटेल एवं चंदेरी से मुरारी लाल शर्मा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

नगर परिषद का कांग्रेस में विलय

सुरखी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया। अध्यक्ष गोलू राय प्रियंका सहित अन्य पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के मात्र 5 सदस्य बचे। रविवार को प्रत्याशी घोषित हुए पूर्व जनपद एवं नगर परिषद अध्यक्ष नीरज शर्मा के साथ सभी पार्षदों एवं भाजपा के अन्य नेताओं ने कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। नीरज शर्मा द्वारा पिछले 2 महीनों में 250 से अधिक गांवों में सभाएं करने के साथ इस नगर पालिका राहतगढ़ के विलय का कदम परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कल ही राजपूत ने अपना चुनाव कार्यालय राहतगढ़ में खोला था।

Tags

Next Story