MP Political News : पार्षदों की ‘गूफ्तगू’ से भाजपा और कांग्रेस में मची खलबली

औबेदुल्लागंज। नगर परिषद दफ्तर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे के साथ पार्षद व प्रतिनिधि नरेश सेठी, सुजीत यादव, अनूप चौधरी और निर्माण समिति अध्यक्ष सुनील सेरिया, पार्षद राजेंद्र गुड्डू साहू की गुफ्तगू से अन्य पार्षदों में खलबली है। कांग्रेस पार्षद प्रमोद सेन भी चौकसे और पार्षदों के साथ गुप्त बैठक में रहने से कांग्रेस में उथल-पुथल से पार्षद राजेश खटीक की मुहिम पर प्रभाव पड़ने पड़ा है वह मौन है।
कांग्रेसियों की निगाह जमी हुई
एक समय था कि भाजपा के 13 पार्षदों को दो कांग्रेस पार्षदों ने तितर-बितर कर दिया था। अब कांग्रेस के दो पार्षद में से एक पार्षद इधर ज्यादा हैं दूसरा पार्षद उधर ज्यादा है। वहीं भाजपा के 5 पार्षद चिंता में है कि आखिर होगा क्या पार्षदों के काम नहीं हो रहे हैं। पार्षद नरेश सेठी की फिलहाल पूछपरख तेज है। कांग्रेस विशेषज्ञ नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि समय का इंतजार कर रहे हैं अभी तो 10 माह हुए हैं डेढ़ साल हो जाने दो 2017 जैसा माहौल बन जाएगा। इस मामले में पांच भाजपा पार्षदों की भी मौन स्वीकृति है। हरिभूमि ने पड़ताल से पता लगाया तो पता चला कि धीरे-धीरे आग सुलग रही है। अब देखना यह है कि हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कांग्रेसी पार्षद राजेश खटीक कितने सफल होते हैं। भाजपा के असंतुष्टों के साथ, पार्षद आमिर ममनून स्थिति पर गुप्त निगरानी करने में लगे हैं। वहीं पार्षद प्रमोद सेन पर कांग्रेसियों की निगाह जमी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS