MP Politics : सतवास नपं की अध्यक्ष बग्गा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी से की भेंट

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से गुरूवार को चार इमली स्थित उनके निवास पर देवास जिले के सतवास नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवीर कौर सतनाम सिंह बग्गा और नवनिर्वाचित पार्षदों ने भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवीर कौर सतनाम सिंह बग्गा और सभी पार्षदों को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर उन्हें शुभकामनाएं दी और पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।
पदाधिकारी उपस्थित थे
इस मौके पर शर्मा ने कहा कि नगर सरकार केन्द्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर देवास जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक पहाड सिंह कन्नौजे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS