MP Politics :कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एक साथ कई दिग्गजों ने छोड़ा पार्टी का दामन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सुनीता सारस का स्वागत किया।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह भाजपा में शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इधर, बागियों की भी भाजपा में वापसी
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के उपरांत दल के निष्कासित बागी प्रत्याशियों को बहाल कर दिया है। भोपाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष केदारसिंह मण्डलोई ने पत्र जारी करते हुए राजू बघेल, वीरेन्द्र साहू, अवधेश प्रजापति, हर्ष दुबे, प्रदीप दुबे, सुनील शर्मा और राजेश कुशवाह की संगठन में वापसी करा दी। यह सभी बैरसिया नगर पालिका चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS